मां शारदा मंदिर में मनाया गया श्रीराम का जन्मोत्सव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_874.html
जौनपुर। नगर के परमानतपुर में आस्था से अंकुरित व जीवन, स्वास्थ्य, सम्पन्नता, वैभव एवं खुशियों के लिये प्रसिद्ध मां शारदा मन्दिर में नवमी के दिन प्रातः 6.30 बजे आरती के समय से दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा जो रात 11 बजे तक लगा रहा। इस मौके पर मन्दिर के महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल ने सभी दर्शनार्थियों का स्वागत करते हुये कहा कि नवरात्र के इस 9वीं दुर्गा सिद्धि अर्थात् मोक्ष देने वाली सिद्धदात्री कहलाती है। आज भगवान श्रीराम का भी जन्मदिन है। भगवान श्रीराम धर्म मार्ग दिखाते हैं। इस दौरान पूर्वांचल की प्रसिद्ध गायिका कुसुमलता सोनकर ने राम के जन्मोत्सव पर भजन गाकर लोगों का मन मोह लिया। महंथ के ज्येष्ठ पुत्र रविकान्त जायसवाल व पुत्रवधू दीपमाला ने जजमान के रूप में 9 दिन कलश-पूजन का कार्य किया। इस अवसर पर अजय उपाध्याय, गौरव जायसवाल, अजय जायसवाल, जवाहर लाल जायसवाल, रोहित जायसवाल, मुन्नी लाल, पुरोहितजन रामचन्द मिश्र, देवेन्द्र पाण्डेय, ओम प्रकाश तिवारी, शिवा सिंह, कृपाशंकर सिंह, आशीष साहू, अमित खरे, नवीन सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

