थ्रेसिंग की चिंगारी व शार्ट सर्किट ने सब कुछ किया स्वाहा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_749.html
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पाण्डेय पुरूषोत्तमपुर गांव में शुक्रवार को अचानक लग गयी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना पर मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी जिनकी सूचना पर फायर ब्रिगेड के जवान भी पहुंच गये। ग्रामीणों की मदद फायर ब्रिगेड के जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया लेकिन तब तक हजारों रूपये का नुकसान हो चुका था। वहीं जानकारी होने पर मुलायम यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गये। अबूशाद अंसार, आफताब, रंजीत सोनकर, बबलू अहमद आदि ने आग बुझाने में मदद किया।
महराजगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को थ्रेसिंग से निकली चिंगारी के चलते लगभग 450 बोझ गेहूं जलकर राख हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा खुर्द गांव निवासी राजाराम पाल रात में लगभग 450 बोझ गेहूं की मड़ाई किये थे। बताया गया कि वे जब 10 बोझ की थ्रेसिंग कर चुके थे कि तभी थ्रेशर से चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते गेहूं में आग लग गयी। आग को जब तक काबू किया जाता, आग विकराल रूप धारण कर ली और पूरा 440 बोझ गेहूं, भूसा जलाकर खाक कर दिया। जानकारी होने पर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। ग्रामीणों की मानें तो सूचना देने के बावजूद भी मौके पर सरकारी महकमे का कोई बंदा दिखाई नहीं दिया।