लायंस क्लब ने शिविर लगाकर सैकड़ों बच्चों को किया लाभान्वित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_387.html
जौनपुर। शाहगंज लायंस क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय नगर के उदयन एकेडमी के प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर विद्यालय के बच्चांे के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस दौरान डा. प्रेमचन्द्र चित्रवंशी, डा. एसएस पाण्डेय, डा. एसएल गुप्ता, डा. एमके गुप्ता, डा. डीके गुप्ता सहित अन्य विशेषष चिकित्सकों की टीम ने कुल 485 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक लायनेस संगीता जायसवाल, लायंस क्लब के सचिव संजीव जायसवाल, मनोज जायसवाल, मनोज पाण्डेय, स्टार हेल्प इंश्योरेंस की टीम के सदस्य आशुतोष सिंह, संजय गुप्ता ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिये अच्छे प्रकार के रहन-सहन की जानकारी दिया। अन्त में संस्थाध्यक्ष ला. रूपेश जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताते हुये सभी सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर लायंस व लायनेस क्लब के तमाम पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

