अम्बेडकर जयंती को समरसता दिवस व ग्राम स्वराज अभियान के रूप में ले रही भाजपाः सुशील उपाध्याय
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_915.html
जौनपुर। भारत रत्न डा. भीम राव अम्बेडकर की 125वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी समरसता दिवस एवं ग्राम स्वराज अभियान के रूप में ली है जिसके चलते स्थापना दिवस पर भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहब की स्मृति से जुड़े 5 स्थानों को पंचतीर्थ घोषित किया गया। इस बाबत प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने बताया कि मध्य प्रदेश के महू में स्थित बाबा साहब के जन्मस्थल पर बना भव्य स्मारक, चिन्चौली नागपुर में भव्य संग्रहालय, महापरिनिर्वाण स्थल 26 अली रोड नई दिल्ली का 100 करोड़ रूपये की लागत से पुनःनिर्माण, चैतन्य भूमि स्थल चौपाटी मुम्बई में बाबा साहब के अंतिम संस्कार स्थल पर बना भव्य स्मारक और शिक्षा स्थल 10 किंग हेनरिज रोड लंदन को भाजपा सरकार द्वारा खरीदा गया है। इसके साथ ही दलित छात्रों को लंदन पढ़ने जाने पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और 200 करोडत्र रूपये की लागत से 15 जनपथ रोड नई दिल्ली पर बाबा साहब अन्तर्राष्ट्रीय स्मारक बनाने का निर्णय लिया गया है। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने बताया कि समरसता दिवस एवं ग्राम स्वराज अभियान को भाजपा गम्भीरता से ले रही है जिसका उदाहरण है कि 17 अप्रैल को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल समरसता कार्यक्रम में शामिल होने के लिये जौनपुर आ रहे हैं।

