aajtaktimes

योगर्षि रामदेव के सन्यास दिवस पर साधकों ने लिया संकल्प

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित योगस्थली के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार कपिलदेव मौर्या की अध्यक्षता में पतंजलि योग परिवार के साधक रामनवमी पर योगर्षि स्वामी रामदेव के सन्यास दिवस के उपलक्ष्य पर शिराज-ए-हिन्द जौनपुर को योगमय बनाने के लिये संकल्पित हुये। इस मौके पर पूविवि के प्रोफेसर वीडी शर्मा ने बताया कि योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को स्वास्थ्य के साथ आर्थिक रूप से भी सशक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ पत्रकार श्री मौर्य ने कहा कि अधिक से अधिक योग शिविरों के माध्यम से जन-जन तक योग को पहुंचाकर युवाओं में बढ़ रही नशा की प्रवृत्ति को भी नियंत्रित किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला प्रभारी अचल हरिमूर्ति, शशिभूषण यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, महेन्द्र मौर्य, प्रो. केबी यादव, डा. हेमंत, सिकन्दर, रामकुमार, रामकृष्ण परमहंस, अशोक कुमार, राजेश कुमार, राम अवधेश सहित अन्य साधक उपस्थित रहे।

Related

UP 3999164399417218908

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item