aajtaktimes

कन्या पूजन के साथ चैत्र नवरात्रि व्रत का हुआ उद्धापन

जौनपुर। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी पर शुक्रवार को व्रत का उद्धापन करके व्रती लोगों ने 9 कन्याओं का पूजन-अर्चन किया। पूड़ी, सब्जी, खीर सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन खिलाकर व्रती लोगों ने सामर्थ्य के अनुसार उपहार देकर कन्याओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान कन्याओं को लाल जोड़े वाला वस्त्र पहनाकर माथे पर मुकुट लगाकर तिलक लगाया गया जिसे देखकर लग रहा था कि मानो वाकई मां भगवती का रूप धारण करके वह आयी हों। देखा गया कि जहां विभिन्न क्षेत्रों में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं परमानतपुर स्थित मैहर देवी व मां शीतला चौकियां धाम पर यह कार्यक्रम चला। मंदिर परिसर में 9 कन्याओं का पूजन करके उन्हें दक्षिणा दिया गया। इतना ही नहीं, घर व मंदिरों में यह पूजन कार्यक्रम चला। 9 दिन तक व्रत रहने वाले कन्या पूजन करके दक्षिणा आदि भी दिया। इसके पहले हवन करके व्रती लोगों ने पूर्णाहुति दिया। तत्पश्चात् प्रसाद वितरित किया गया।

Related

UP 8833145112164548516

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item