aajtaktimes

मुलायम यूथ ब्रिगेड ने सदर विधायक का पुतला फूंक जताया विरोध


जौनपुर। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के सदर विधानसभा इकाई की बैठक मंगलवार को सदर चुंगी पर स्थित सपा के जिला कार्यालय पर हुई। इस मौके पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सदर विधायक द्वारा हमारी सरकार की योजनाओं को अपनी योजना बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे इनकी दूषित मानसिकता साफ दिखायी दे रही है। इस दौरान सदर विस अध्यक्ष रंजीत सोनकर ने ऐसे कृत्य की निंदा किया जिसके बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली चौराहे पर पहुंचकर सदर विधायक का पुतला फूंककर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस अवसर पर कृष्णा यादव, गजराज यादव, जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव, मो. फातिन, अंसार, अबूसार, पूनम मौर्या, नितेश अग्रहरि, मो. तसलीम, मनीष साहू, आफताब आलम, शिव यादव, कपिल यादव, अजहर, मुस्तफा, अविषेक सोनी, आदेश के अलावा सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related

UP 1927778696189519201

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item