गोप ने विधिक साक्षरता अभियान के वाहन हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_280.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी | उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री व समाजवादी पार्टी यूपी संगठन महासचिव अरविन्द सिंह "गोप" विधिक साक्षरता अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी में शामिल हुए जिसमें न्यायपालिका के लोग व जिले के विधायकगण कार्यक्रम में शामिल हुए |
कार्यक्रम का आयोजन एन.एस. रवि निदेशक एसआईआरडी ने किया , कार्यक्रम में गाँव के अंतिम व्यक्ति तक कानून की जानकारी देना तथा उनको कानून के विषय में जानकारी उपलब्ध कराने से सम्बंधित वाहन को मंत्री गोप द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया |
मंत्री गोप ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अगर समय से न्याय नहीं मिलता तो वो अन्याय के समान होता है और समाजवादी पार्टी की सरकार के मुखिया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सूबे के प्रत्येक व्यक्ति को समय से न्याय दिलाने के लिए कृतसंकल्प हैं ,

