डीएम ने PRD जवानो के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की किया संस्तुति
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/prd.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी | जिलाधिकारी अजय यादव ने पीआरडी जवान देशराज और ओमप्रकाश के आश्रितों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच-पांच लाख रूपये की धनराशि दिलानेे जाने हेतु संस्तुति पत्र शासन को भेज दिया है। इसके लिए उन्होने सचिव मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता भी की है । देशराज और ओमप्रकाश पीआरडी जवान थे । 04/05 अप्रैल की रात्रि में जिला सहकारी बैंक बाराबंकी में सुरक्षा ड्यटी के दौरान उनकी हत्या कर दी गयी थी । जिलाधिकारी ने इस मामले में किसान देशराज के आश्रितों को कृषक दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत पांच लाख रूपये दिये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये है । उन्होने पीआरडी के दोनों जवान देशराज और ओमप्रकाश के आश्रितांे को कृषि भूमि आंवटन हेतु पट्टा देने के निर्देश दिये है ।
जिला सहकारी बैंक द्वारा दोनों पीआरडी जवानों के आश्रितों को एक-एक लाख रूपये की सहायता दी जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि पीआरडी जवानों के आश्रितों को यथा सम्भव सरकारी नौकरी अथवा प्राइवेट सेक्टर में समायोजित किया जायेगा। देशराज विकास खण्ड मसौली अन्तर्गत ग्राम बकुरिहा के निवासी थे और ओमप्रकाश विकास खण्ड मसौली के ग्राम मीरापुर के निवासी थे। देशराज के पास जहां थोड़ी बहुत खेती की भूमि थी वहीं ओमप्रकाश के पास कोई भूमि नहीं है। इन दोनों पीआरडी जवानों को युवा कल्याण विभाग से भी आर्थिक सहायता दी जायेगी।

