aajtaktimes

BJP और सपा गरीबो के साथ कर रही खिलवाड़ : दीपक सिंह

अजमी रिज़वी 
बाराबंकी | भाजपा, सपा की सरकार गरीबो के सपनो के साथ खिलवाड़ कर रही है । केन्द्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की अखिलेश सरकार गरीबो, मजदूर, किसान विरोधी है । खाध सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत हर मजदूर, गरीब के परिवार को भोजन तथा मनरेगा के सहारे हर बेरोजगार को काम की योजना पर केन्द्र व प्रदेश सरकार का मंशा साफ नहीं है । खाध सुरक्षा अधिनियम लागु करने में देरी और मनरेगा को ख़त्म करने की षणयन्त्र इनके मंशा का खुलासा कर रही है । इस देश की उन्नति, खुशहाली, शांति के शत्रु सपा, भाजपा व बसपा को शीश दिखने का काम कांग्रेस पार्टी व उसके कार्यकर्ता करेगे ।
उक्त उदगार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक सिंह ने विकास खंड सिरौली गौसपुर में बड़े बाबा की पूर्णभूमि कोटवधाम में आयोजित होली मिलन समारोह में पदयात्रा कार्यक्रम के समापन के बाद अमनियापुर रोड पर आयोजित रामनगर विधानसभा के प्रभारी/महासचिव ज्ञानेश शुक्ला द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में व्यक्त किये । कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ मिश्रा तथा कुशल संचालन व होली मिलन समारोह में अथक सहयोग ब्लाक कमेटी के अध्यक्ष दुर्गेश दीक्षित ने किया ।

विधानसभा प्रभारी/महासचिव ज्ञानेश शुक्ला ने होली की तथा सफल कार्यक्रम के लीये ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश दीक्षित एवम् सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि आज देश की भाजपा व प्रदेश की सपा सरकार में जनता का हर वर्ग परेशान है, सभी के चेहरे पर उदासी के साथ-साथ मायूसी है । सपा व भाजपा की सरकारो ने जनता को छला है जिससे जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है । कांग्रेस पार्टी ही मात्र एक पार्टी है जो हर हाथ को काम व है पेट को रोटी के साथ-साथ हर गरीब को घर उपलब्ध करा सकती है । जनता की सुरक्षा, खुशहाली, मायूस किसानो के चेहरे पर खुशहाली लाने के लिये हमे 2017 में कांग्रेस का तिरंगा परचम लहरकर जनता के चेहरे पर ख़ुशी व उसके परिवार में खुशहाली लाने का राहुल गांधी का सपना साकार करना होगा ।
कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने होली की बधाई देने के साथ कहा 2013 के खाध सुरक्षा कानून को मार्च 16 में लागू करके केन्द्र व प्रदेश सरकार ने साबित कर दिया है कि उनकी मंशा गरीबो को 3 रु में चवाल, 2 रु में गेहू व 1 रु में मोटा अनाज देने में नहीं है । इसके चलते प्रदेश की गरीब जनता को वर्ष 13 से 16 तक सस्ते राशन से वंचित रखा है । प्रदेश की जनता को सपा, भाजपा सरकारो की घिनौनी मंशा का पता चल गया है और अपने प्रति की गयी वादाखिलाफी का हिसाब 2017 में लेगी ।
होली मिलन समारोह को मुख्य रूप से पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा, के सी श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष मो. इरफ़ान, अक़ील अंसारी, राम हरख रावत, मंजू दिक्सित, तस्लीमन खान, जुल्फी मिया, सुरेन्द्र सिंह, आराधना रावत ने संबोधित किया तथा पं. बेचनलाल, मो. वैस, अंकित त्रिवेदी, पिंकी पाण्डेय, कृष्ण कुमार, गुड्डू दिक्सित, विनोद शुक्ला, प्रभात, भारत वर्मा, संजय दास, पप्पु वर्मा, बबलू वर्मा, उमाकांत तिवारी, मनीष शर्मा, विजय बहादुर सिंह, मनोज शुक्ला, माता प्रसाद सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे । सनातन सिंह स्थानीये कवि ने अपनी होली सम्बन्धी काव्य रचनाओ, अनीता भारती ने अपने लोकगीतों से जनता को रास विभोर किया तथा अंगद कुमार सिंह अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने स्मृति चिन्ह देकर वरिष्ठ कांग्रेसजनो को सम्मानित किया । सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनो ने विकास खण्ड अध्यक्ष दुर्गेश दिक्सित के साथ बड़े बाबा के मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया ।

Related

UP 3421713618880620456

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item