aajtaktimes

याद किये गये बाबा जगजीवन दास


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबू जगजीवन राम की
जयन्ती मोहल्ला कानून गोयान में बड़े धूम-धाम से मनाई गयी जिसमें सैकड़ो
लोगों ने बाबू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया
कार्यक्रम आयोजक रमेश चन्द्र कुरील ने कहा कि बाबू जी के जन्म के समय
भारत में ब्रिटिश शासन था। ब्रिटिश शासक भारतीय समाज को आपस में लड़ाते
रहते थे हिन्दुओं में छुआ-छूत का महौल चरम पर था दलितो को जीवन यापन करने
में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सामाजिक भेद भाव के बावजूद
बाबू जी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से बीएसी की डिग्री प्राप्त की।
विधार्थी जीवन में गांधी जी साथ स्वतंत्रता संग्राम में भी हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से मनोज कुरील, अमरीश कुरील, इ0 धीरज कुरील, रक्षक
कुरील, राजेन्द्र कुमार कुरील, राहुल बाथम, अशोक कुमार, आदि उपस्थित
रहें।

Related

UP 1770508384195500323

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item