हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्रों को किया जागरुक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_782.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। दिग्विजय सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा के आहवन पर
प्रदेश के कोने-कोने में चलाया जा रहा अखिलेश अगेन कार्यक्रम में
जिलाध्यक्ष छात्रसभा प्रहलाद यादव के नेतृत्व में छात्रसभा के
पदाधिकारियों ने जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज, में हस्ताक्षर अभियान चलाया
और छात्र, छात्राओं को सरकार द्वारा किये गये कार्यों को बताया।
मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को छात्र, छात्राओं ने अपने
हस्ताक्षर करके दिखा दिया कि मुख्यमंत्री के लिए हमारे दिल में कितनी जगह
है। हस्ताक्षर अभियान में अपने-अपने सुझाव भी दिये, इसके साथ-साथ
हस्ताक्षर किया और 2017 में अखिलेश सरकार को दूबारा बनाने का संकल्प भी
लिया और सुझाव में छात्र, छात्राओं ने कहा कि अखिलेश यादव छात्रों,
नौजवानों, गरीबों, किसानों, मजलूमों के शानदार नेता हैं। इसी तरह छात्र,
छात्राओं ने लगभग 5000 हस्ताक्षर करके दिखा दिया। इस अवसर पर प्रहलाद
यादव, अरुण यादव ‘सोनू‘, करूणेन्द्र द्विवेदी, अतुल शुक्ला, भोला यादव,
सर्वेश वर्मा, राजा, उपेन्द्र, विवेक यादव, प्रदीप, सुधीर, रोहित,
गोबिन्द, जैकी यादव, शकील सिकन्दर, सद्दाम हुसैन, अखिलेश यादव, संजय
यादव, श्रवण यादव, दीपक, मुकेश यादव आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

