aajtaktimes

पीआरडी जवानों के हत्या पर शोकसभा का आयोजन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ड्रिस्ट्रिकट को-आपरेटिव बैंक बाराबंकी की सुरक्षा में लगे
पीआरडी के जवान देशराज कनौजिया व ओम प्रकाश वर्मा की बेखौफ बदमाशों
द्वारा की गई निर्मम हत्या पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ
बसपा नेता अरविन्द कुमार मौर्य गहरा शोक व्यक्त करते हुए मर्चरी हाउस में
मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और मृतक आत्मा की शान्ति के लिए
ईश्वर से प्रार्थना की तथा सरकार एवं जिला प्रशासन से मृतकों के परिजनों
को 20-20 लाख रूपया आर्थिक सहायता व आश्रितों को सरकारी नौकरी दिये जाने
व दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कराकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कड़ी
कार्यवाही की मांग की और इस गम्भीर घटना को सपा सरकार का गुण्डा राज व
जंगल राज एवं सपा नेताओं द्वारा अपराधियों को संरक्षण दिये जाने का आरोप
लगाते हुए सपा सरकार को बर्खास्त करने जनता के हित मे राष्ट्रपति शासन
लगाए जाने की मांग की।

Related

UP 5124941521782176227

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item