aajtaktimes

70 प्रतिशत आबादी कृषि पर आधारित: सुरेश


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में 70 प्रतिशत की आजीविका कृषि पर आधारित है।
समाजवादी सरकार उत्तर प्रदेश में किसानो के लिए बहुत सारी जनकल्याणकारी
योजनाएं संचालित कर रहे हैं।  उक्त विचार विकास खण्ड बंकी को ग्राम गदिया
में अपने निजी खर्चे से मुफ्त आँखों की जाँच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम
का उद्घाटन करने के पश्चात सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने
व्यक्त किये। सुरेश यादव ने आगे कहा कि समाजवादी सरकार के चार साल के
कार्यकाल में शान्ति व्यवस्था को बिगाड़ने, सामाजिक ताना-बाना को तोड़ने और
साम्प्रदायिकता का जहर फैला कर विकास कार्यों अवरोध करने वालों ने कोई
कसर नही छोड़ी। लोकतंत्र में विपक्ष की रचनात्मक विरोध की भूमिका होती है।
किसानों की खुशहाली के लिए बजट में 80 प्रतिशत की धनराशि की व्यवस्था की
गयी है। नौजवानों के लिए नौकरियों मेें बड़े पैमाने पर भर्ती शुरू की गयी
है। क्षेत्रीय संतुलन दूर करने और अवसरों के विकेन्द्रीकरण की दिशा में
समाजवादी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाएं है। मुझसे जो भी बन सकता है अपने
क्षेत्र के लिए हर समय प्रयासरत रहता हूँ। आजादी के बाद से अब तक जितना
विकास कार्य मेरे कार्यकाल में हुआ है। उतना कभी पूर्व के कार्यकाल में
नही हुआ है। उक्त अवसर में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान जितेन्द्र मिश्रा,
ब्लाक प्रमुख देवां रमेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, मो.
रिजवान संजय, नन्हे लाल यादव प्रधान, संजय मिश्रा, बलराम यादव, शिव कुमार
यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 985839363010593307

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item