महिला व पुत्र को बंधक बनाकर लाखों की लूट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_284.html
अजमी रिज़वी
मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के अन्तिम छोर पर बसे ग्राम लालपुर मजरे
भरथीपुर में बीती रात डेढ़ दर्जन से अधिक असलहो से लैश बदमाशो ने एक घर पर
धावा बोलकर घर की मालकिन व पुत्र को बंधक बनाकर लाखों रूपये के जेवरात
लूट ले गये तथा दहशत फैलाने के लिए एक दर्जन से अधिक हथगोले दागे जिसमें
पीड़ित का बड़ा पुत्र घायल हो गया। प्राप्त समाचार के अनुसार बीती मध्य
रात्रि थाना क्षेत्र के सआदतगंज चौकी की ग्राम लालपुर मजरे भरथीपुर
निवासी नन्दकिशोर यादव पुत्र रामलाल के घर डेढ दर्जन बदमाशो ने धावा
बोलकर दरवाजे सो रही पत्नी सुनीता व विवाहित पुत्री ममता बगल के कमरे में
सो रहे छोटे पुत्र प्रदीप को असलहे के बल पर बंधक बनाते हुए घर के अन्दर
ले जाकर माता व पुत्र के हाथ पैर बांधकर पिटाई करते हुए जेवरात के बारे
में पूछने लगे। जेवरात की जानकारी होने के बाद बदमाशो ने दो कमरो व तीन
बक्शो का ताला तोड़कर व बक्से के नीचे मिट्टी में गड़ी जेवरात उठा ले गये।
घर के अन्दर खटपट की आवाज पर छत पर पत्नी व बच्चों के साथ सो रहे बड़े
पुत्र सुशील ने आवाज लगायी तब बदमाशो ने ताबड़ तोड़ तीन हथगोले छत पर फेके
जिससे सुशील की कन्पटी पर गम्भीर चोटे लग गयी तथा छत पर पहुॅचकर बदमाशो
ने सुशील को असलहे दिखाकर शान्त रहने की हिदायत दी तथा डंडो से पिटाई की
आधे घन्टे तक चली लूट में बदमाशो ने नन्द किशोर की पत्नी सुनीता, पुत्री
पूनम, ममता, व बहू के रखे 4 जोड़ी सोने की झुमकी, 4 सोने के हार, 4 कंगन,
4 सोने की नथुनी, 4 मांग बेदी, 2 सोने की चैन, 2 सोने की अगूंठी, 3 जोड़
कान के बाले, चार हाफ पेटी व 2 करधनी चांदी की, 4 जोड़ पाजेब सहित कीमती
कपड़े व आधे दर्जन मोबाइल फोन उठा ले गये। बीच गांव में डकैती डालने के
बाद बदमाशो ने दहशत फैलाने के लिए गांव के बाहर तक हथगोले दागते रहे
बदमाशो के जाने के बाद परिवारजनो के शोर मचाने पर हाते में सो रहे मकान
मालिक सहित सैकड़ो ग्रामीण पहुंचे और डकैती की सूचना चौकी पुलिस को दी
आंधे घन्टे के अन्दर पहुॅचे चौकी प्रभारी विजय कुमार गौर, थानाध्यक्ष राय
सिंह यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया भोर में ग्रामीणों को दरवेशपुर
जाने वाले कच्चे मार्ग पर जेवरात के खाली बैग पड़े मिले।
पडोसियों के सिर पर भी सवार थे बदमाश
बाराबंकी। डकैती के दौरान घर के चारो ओर मौजूद पड़ोसियों पर बदमाशो की कड़ी
नजर थी नन्दकिशोर के बगल में ही रह रहे छोटे भाई रघुवीर पत्नी प्रेमा व
पुत्र रोहित पर जहां तीन बदमाश असलहे लगाये हुए थे तथा कह रहे थे कि हम
लोग तलाशी लेने आये है चुप चाप बिस्तर पर पड़े रहो। इसी तरह बगल में रह
रही बिधवा कमला पत्नी स्व. रघुराज को एक बदमाश उसके ही बिस्तर पर दबोचे
रखा तथा घर के पीछे रह रहे धर्मराज को बदमाशो ने बिस्तर से उठने नही
दिया।
बिजली जाते ही हुई डकैती -18 से 25 वर्ष के बीच थे सभी डकैत
बाराबंकी। नन्दकिशोर की पुत्री ममता ने बताया कि बिजली जाने के लगभग आधे
घन्टे बाद लगभग 1ः20 मिनट पर बदमाशो ने धावा बोला और लूट पाट के बाद काफी
देर बाद लाईट आयी ममता ने बताया कि सभी बदमाशो की उम्र लगभग 18 से 25
वर्ष के बीच थी जो सभी कपड़े से मुंह ढके हुए थे तथा हाथो में असलहे व
डन्डे लिए हुए थे।
पोते व पोती के मुण्डन की चल रही थी तैयारी
बाराबंकी। पीड़ित नन्दकिशोर ने बताया कि नवरात्रि को 4 वर्षीय पोते अनुपम
व 2 वर्षीय पोती दिव्यांशी का मुण्डन होना था जिसकी तैयारियां चल रही थी
इसी सिलसिले में दोनों पुत्रियां ससुराल से घर आयी थी जिनके जेवरात भी
बदमाश उठा ले गये।
क्या कहते है थानाध्यक्ष
बाराबंकी। थानाध्यक्ष राज सिंह यादव ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही
हम लोग मौके पर पहुंचे और लोगो से जानकारी लेकर व पीड़ित की तहरीर पर लगभग
तीन लाख रूपये कीमत के जेवरात की चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मिक्सर मशीन पल्टी, मजदूर की मौत
बाराबंकी। थाना सतरिख अंतर्गत बीती शाम सड़क निर्माण में कार्य कर रहे एक
मजदूर की मिक्सर मशीन के पलट जाने से दबकर मौत हो गयी। पुलिस ने शव का
पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना
जैदपुर क्षेत्र के ग्राम सरांय निवासी अवधेश कुमार (25) पुत्र सत्यनाम
बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग के सड़क निर्माण पर मजदूरी करता था। बीती शाम-5 बजे
काम खत्म करने के बाद वह मिक्सर गाड़ी पर बैठकर वापस घर आ रहा था। ग्राम
भगवानपुर के निकट ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी पलट गयी और उसके नीचे
दबकर अवधेश की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने लाश का
पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना के बाद चालक गाड़ी
छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के दो मासूम 6 माह के पुत्रियां हैं।
