गोप ने किया स्वयं सहायता समूहों की प्रर्दशनी का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_207.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उ.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जनपद में जीआईसी
परिसर स्थित ऑडीटोरियम में प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया। ग्राम्य
विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह‘गोप’ ने ग्रामीण महिलाओं के स्वयं
सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ ही प्रेरणा
दिवस समारोह का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि प्रदर्शनी में
महिला समूहों द्वारा लगाये गये स्टालों में कई उत्पाद उत्कृष्ट कोटि के
रहे है। उन्होने कई महिला समूहों के सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर
सम्मानित किया। उन्होने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर
बनाने और उन्हें समृद्धि की ओर ले जाने की दिशा में प्रदेश सरकार कई
महत्वाकांक्षी योजनाए संचालित कर रही है। जिले के जिलाधिकारी अजय यादव और
मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के
साथ शासन की मंशा अनुरूप योजनाओं को प्रभावी और कारगर ढंग से लागू कराते
हुए लाभार्थीपरक योजनाओं को पात्र लोगों को सही समय पर उपलब्ध कराने हेतु
निरन्तर प्रयत्नशील है। उन्होने कहा कि अवस्थापनापरक संसाधन निर्माण सहित
लाभार्थीपरक योजनाओं को तेजी से लागू किये जाने हेतु मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही
है। जिलाधिकारी ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह के लिए कई योजनाएं
चलायी जा रही है, जिनसे जुड़कर महिलाए आत्मनिर्भर हो सकेगी। सीडीओ ने कहा
कि आर्थिक रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें जागरूक किये
जाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है। प्रेरणा दिवस का आयोजन इसी
मंशा के तहत किया गया है।
सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण जनता के उन्नति
और गरीबों के उत्थान के प्रति प्रतिबद्ध है। गरीब लोगों में आगे बढ़ने की
सशक्त इच्छा होती है। उन्हें दिशा देने की जरूरत है। समारोह को विधायक
राम गोपाल रावत, विधायक राममगन रावत, एमएलसी राजेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष
डा. कुलदीप सिंह, ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पहुॅचने पर ग्राम्य
विकास मंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों सहित विभिन्न विभागों द्वारा
लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजरानी
रावत, नगर पंचायत सुबेहा के अध्यक्ष के प्रतिनिधि चौधरी अदनान, सहित जिले
के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, एवं पत्रकार मौजूद थे। समारोह में प्रत्येक
ब्लाकांे के महिला समूहों के लगभग 200 प्रतिनिधियों की भागीदारी हुई।
समारोह में स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

