aajtaktimes

सदर विधायक ने किया चश्मा वितरण

   बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार निःस्वार्थ भावना से सभी धर्म एवं
  जाति के लिए काम कर रही है। गरीब किसान का दर्द वही समझ सकता है जिसने
गरीबी को बहुत करीब से देखा है। उत्तर प्रदेश का किसान समाजवादी सरकार मे
अपने को सुरिक्षत महसूस कर रहा है। किसानों की मद्द हर स्तर पर समाजवादी
सरकार कर रही है।
उक्त विचार आज ग्राम इब्राहिमपुर, जरूवा, मित्ताई, खेवली में चश्मा वितरण
करते हुए सदर विधायक सुरेश यादव ने व्यक्त किया।
श्री यादव ने आगे कहा कि समाजवादी सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल
में अपने चुनावी वादों को पूरा करने के साथ ही नये इरादों को लेकर तरक्की
की नई मंजिलों की तरफ कदम बढ़े हैं। विकास के एजेंडा को सामने रखकर हमारी
सरकार ने सभी वर्गों की खुशाहाली के कदम उठायें हैं। आज इसी का परिणाम है
कि दूसरे प्रदेश के लोग भी उत्तर प्रदेश में तेजी हो रहे विकास कार्यों
से प्रभावित हैं और इनका अनुसरण करना चाहते हैं। समाजवादी सरकार के विकास
सामाजिक सद्भाव और धर्मरिपेक्षता के प्रतिबद्धता के कारण हो झूठ और लूट
की राजनीति करने वाले निराश और कुंठित हो रहे हैं। किसी को सत्ता छिन
जाने की कसक है तो किन्ही दलों की सत्ता से बढ़ रही दूरी। उक्त अवसर पर
मुख्य रूप कैलाश यादव डीडीसी, कामता प्रसाद यादव विधानस सभा अध्यक्ष,
नन्हेलाल यादव प्रधान, विधायक प्रतिनिधि मो. रिजवान संजय, बाबूल मिश्रा
बीडीसी, शिवा यादव, मंशाराम, हरिद्वारी, रामखेलावन, रामबक्स यादव,
रामदास, धनीराम यादव, शिवप्यारी, सीताराम, सन्तसरन यादव, गया प्रसाद,
अखिलेश मौर्या, पप्पू, कदीर, खलील, अजीज आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 8000499166576602449

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item