aajtaktimes

ग्रामोदय से भारत उदय अभियान परिकल्पना साकार करने की कोशिश

बाराबंकी। भारत हमारा कृषि प्रधान देश है। हमारे देश की अधिकांश जनता
गांवो में निवास करती है ग्राम पंचायतो के विकास से ही राष्ट्र  का विकास
सम्भव है।गांवो की वृहद समृद्वि खुशहाली ही भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री
नरेंद मोदी के द्वारा संचालित दस दिवसीय ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की
परिकल्पना साकार हो सकेगी जिसमे समाज के सभी वर्गो का सहयोग अपेक्षित है।
उक्त उदगार हैदरगढ़ विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत
पलिया,नीमामऊ,चौबीसी,गेरावां,वली गेरावां में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के
दौरान ग्रामीणो के समक्ष युवा भाजपा नेता शशांक कुशमेश शोभित ने ब्यक्त
किये,उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा जनकल्याणकारी योजनाये
क्रियान्वित करके आम जनता को लाभान्वित कराया जा रहा है,जैसे की वर्ष
2011 में सम्पन्न हुए सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना सर्वे के अनुसार
केद्रीय पेट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गरीब
परिवारो को उज्जवला योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जा रहा हैै। मय
चूल्हा सिलेन्डर रेगूलेटर पाइप उपभोक्ता को निःशुल्क दिया जा रहा है,
जिसका जनता अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करे,भारत सरकार द्वारा किसान फसल
बीमा योजना शुरू की गयी है जिसमे 1से 5 प्रतिशत फसल के नुकसान हो जाने पर
भी सम्पूर्ण भरपाई बीमा कम्पनी करेगी।अभी तक 50 प्रतिशत फसल नुकसान होने
पर ही बीमा कम्पनी से लाभ मिलता था। शोभित ने बताया कि भविष्य में
यूरिया,डीएपी की सब्सिडी राशि सीधे किसान के खाते में भेजी जायेगी जैसे
गैस की सब्सिडी उपभोक्ताओ के खाते में भेजकर काला बाजारी बन्द कर दी गयी
है। खाद्य एंवम स्वास्थ्य योजानाओ पर भी बीमा का लाभ मिलेगा,प्रधानमंत्री
जी ने मुद्रा योजना के अन्तर्गत बेरोजगार युवाओ को रोजगार के लिए दो लाख
रूपया तक ऋण बगैर जमानत पर दिलाना शुरू कराया है जिससे लाखो लोगो को रोजी
रोटी मिली है बैंको मुद्रा योजना में ऋण देने के लिए वित मंत्री द्वारा
कड़े निर्देश दिये गये है शोभित ने चौपालो में कहा कि भारत सरकार द्वारा
स्टार्ट आफ इडिया योजना शुरू करके समूहगत परिवारो को विभिन्न कम्पनियो
द्वारा अपने उद्योग स्थापित करके रोजगार दिलाने का अभियान शुरू किया गया
केन्द्र द्वारा मिटटी की उर्वरा क्षमता की वृद्वि के लिए मृद्रा परीक्षण
के लिए न्याय पंचायत स्तर पर प्रयोग शाला की स्थापना की जा रही है जिससे
कृषि की भूमि को किसान उपजाऊ एंव समतल बना सकेगें  ग्रांमीण विद्युतीकरण
योजना के मध्यम से सोलर पैनलो के माध्यम से गांवो में विद्युत कनेक्शन
दिलाया जा रहा है। एलईडी बल्ब प्रयोग से उर्जा की बचत हो रही है वही
उपभोक्ताओ काफी राहत मिली है।उन्होने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के
अन्तर्गत गांवों खुले शौच से छुटकारा दिलाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को
नये वित्तीय वर्ष से 15 हजार रूपये शौचलय निर्माण हेतु दिया जा रहा है
शोभित ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा पूरे भारत में अभियान चलाकर
जनधन योजना के माध्यम से जीरो बैलेंस पर करोड़ों बचत खाते खोलवाये गये है
जो अपने आप में एक कीर्तिमान है जिसके लिए ग्रांमीणों को बैंकों के चक्कर
नही काटने पड़े है बीमा कम्पनियो द्वारा 12 रूपया वार्षिक किशत पर दो लाख
रूप्या का दुघर्टना बीमा लाभ उपभोक्ताओ को मिलेगा जो अपने आप में एक
अद्वितीय एंव सराहनीय कदम  है प्रधानमंत्री जी के द्वारा दबे कुचले गरीबो
मजलूमो बुनकरो के लिए कई कार्यकम शुरू किये गये है बेटी बचाओ बेटी पढाओ
योजना में कन्याओ की सुरक्षा का जिम्मा अभिभावको सौपा गया है महिलाओ के
मान सम्मान की रक्षा के लिए केन्द्र सरकार सदैव कटिबद्व  है, इस पर मौके
अनिल कुमार शुक्ला,बी0डी0सी0,धर्मेंद्र कुमार मिश्रा नरौली,हरिश्चंद
प्रधान गेरावां द्वारिका प्रसाद तिवारी पप्पू सोनी,पूर्व प्रधान
माधुरीशरण उपाध्याय शेर बहादुर रावत रामेश्वर शुक्ला रामकुमार सिंह रण
बहादुर सिंह अतुल सिंह उमेश सिंह कृष्ण कुमार शुक्ला अभिषेक मिश्रा पलिया
मोनू शुक्ला अनंत राम मिश्रा श्रवण शुक्ला उमाकांत बाजपेयी समेत सैकड़ो
ग्रामीण विभिन्न चौपालों में मौजूद रहे।

Related

UP 7073442959709533201

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item