जमीनी विवाद में महिला की नृशंस हत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_338.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना टिकैतनगर अन्तर्गत आज सुबह खेत में गाय चली जाने से नाराज
होकर दबंगो ने लाठी डण्डो से पीट-पीट कर एक महिला को मौत के घाट उतार
दिया। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके लाश
का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के बाद गॉव मे तनाव
पूर्ण स्थित बनी हुयी है। जानकारी के अनुसार थाना टिकैत नगर क्षेत्र के
ग्राम विद्यानगर मे राकेश वर्मा और गॉव के ही मुकेश वर्मा के बीच पिछले
कई वर्षो से जमीनी विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर दोनो परिवारो के मध्य
मे जम कर दुश्मनी चल रही थी, आज सुबह 6 बजे राकेश वर्मा की गाय खूटे से
रस्सी तुडाकर निकल भागी और गॉव के बाहर मुकेश वर्मा के खेत मे जा कर चरने
लगी। जब इस बात की जानकारी मुकेश वर्मा और उनके घर के अन्य सदस्यों को
हुयी तो लाठी डण्डे लेकर यह लोग गाय को घेर कर पीटने लगे इसी बीच जब इसकी
जानकारी राकेश वर्मा की पत्नी शान्ति देवी को हुयी तो वह भाग कर खेत
पहुची और कहा कि आखिर गाय को क्यो मार रहे हो इतना सुनते ही दबंग मुकेश
उसके भाई रवी वर्मा और पिता कौशल वर्मा आदि लोग शान्ति देवी को
गन्दी-गन्दी गाली देते हुये लाठी डण्डों से उसको पीटने लगे, और तब तक
पीटते रहे जब तक उसकी मौत नही हुयी। जान से मारने के बाद सभी दबंग वहॉ से
घर चले आयेें इधर जब इस घटना की जानकारी राकेश वर्मा को हुयी तो भाग कर
सीधे मौके पर पहुचा और ग्रामीणों की मदद से अपनी पत्नी केा सीएससी टिकैत
नगर ले गया जहा पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया राकेश ने इस घटना
की सूचना भाग कर सीधे थाना टिकैत नगर मे जाकर दी। सूचना मिलते ही थाना
प्रभारी दलबल के साथ पहुच गयें और लाश का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने राकेश वर्मा की तहरीर पर चार लोगों के
विरूद्व हत्या का मुकदमा दर्ज करके दबिश देकर तीन नाम जद् आरोपियों को
पकड लिया घटना के बारें मे मृतका के पति राकेश वर्मा ने बताया कि इन
दबंगो ने मेरी ही जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर रखा है। और आज जरा सी बात पर
इन दबंगो ने मेरी पत्नी की हत्या कर दी थी वही थाना प्रभारी टिकैत नगर का
कहना है कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, तीन आरोपियों को पकडा जा
चुका है

