aajtaktimes

दबंगो ने जमकर पीटा, युवक की मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना लोनी कटरा अन्तर्गत चोरी के आरोप मे दबंगो ने एक व्यक्ति
की जमकर लातों घूसों व डण्डो से पिटायी कर दी जिसकी इलाज के दौरान बीती
रात मेडिकल कालेज लखनऊ मे मौत हो गयी मृतक की पत्नी ने तीन दबंगों के
विरूद्व नामजद् तहरीर दी है। पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी
के अनुसार 8 अप्रैल की दोपहर थाना लोनी कटरा क्षेत्र के ग्राम छेदी का
पुरवा मजरे इलियासपुर निवासी काशीराम गौतम पुत्र सतन लाल अपने खेत मे
पिपरमिंट की वेरन उखाड़ रहा था। इसी बीच गॉव के दबंग जैकी वर्मा, मोहित
वर्मा व अर्जुन वर्मा आदि लोग आये और यह कहकर काशीराम को पीटने लगे कि
मेरे खेत मे चोरी कर रहे हो, इन दबंगो की पिटाई से काशी राम वही पर अधमरा
हो गया। जब ग्रामीणों ने बीच बचाव किया तो दबंग वहा से निकल भागें गम्भीर
अवस्था मे काशी राम को लेकर उसके परिजन पहले त्रिवेदीगंज अस्पताल आये,
जहा पर डाक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया, जहा बीती रात
ईलाज के दौरान काशी राम की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलने के बाद गॉव मे
मातम छा गया पीडिता की पत्नी ने थाना लोनी कटरा मे आकर नामजद् शिकायती
पत्र दिया है, घटना के बारे मे थाना प्रभारी श्रीधर पाठक का कहना है कि
जॉच करके मुकदमा दर्ज किया जायेगा और आरोपियों को पकड कर जेल भेजा
जायेगा।

Related

UP 2538768660034402459

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item