संगीन अपराधों पर पुलिस लगा रही मामूली धाराएं , एसपी से शिकायत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_440.html
अजमी रिज़वी
सिद्वौर बाराबंकी। थाना असंन्द्रा पुलिस द्वारा महिलाओें के विरुद्ध हो
रहे अपराधों पर मामूली धाराएं लगाकर मामलों से इतिश्री करने की कार्यवाही
बदस्तूर जारी है। जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल की रात को थाना असंद्रा
क्षेत्र के ग्राम पकरिहा मे एक दबंग व्यक्ति अपने पड़ोसी के घर मे कूद गया
घर मे सो रही एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ उसने छेड़खानी की और जब उक्त
किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तेा उस दबंग ने उसको मारा पीटा और
उसका मोबाईल भी छीन कर फरार हो गया। दूसरे दिन पीडित किशोरी अपने पिता के
साथ मे थाना असंद्रा आयी और घटना की लिखित शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई
कार्यवाही नही की, थाना समाधान दिवस पर जब पीडिता ने नायब सिद्वौर के
सामने आकर अपना दुखडा रोया तो उसके बाद असंद्रा पुलिस सक्रिय हुयी लेकिन
उसने घटना का मुकदमा तो नही दर्ज किया हॉ आरोपी को घर से जरूर पकड लाया
थाने लाने के बाद पुलिस ने आरोपी को महज मामूली मारपीट दिखाकर 151 मे
चालान कर दिया, इस सम्बन्ध मे थाना प्रभारी का कहना था कि छेडखानी की
घटना झूठी थी इस लिए उसे सिर्फ मारपीट की धारा मे जेल भेजा गया, पीडिता
ने पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यवाही की मॉग की है।

