रिलायंस में फायर ड्रिल का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_773.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अग्निशमन सेवा सप्ताह पर आज मेसर्स रिलायंस इण्डस्ट्रीज
लिमिटेड, देवा रोड, सोमैयानगर में अग्निशमन अधिकारी एके सिंह द्वारा
संयुक्त फायर ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें फैक्ट्री के अधिकारियों व
कर्मचारियों, सेफ्टी गार्डाें को विभिन्न प्रकार की आग पर नियन्त्रण की
विधि तथा व्याख्यान का आयोेजन किया गया एंव प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों को
चलाने की जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर रिलायंस के कम्पनी हेड
हन्तेश कुमार, एजाज अहमद, असलम एवं जेएन वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित
थे।
