दामाद पर जानलेवा हमला, बीचबचाव में ससुर जख्मी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_868.html
अजमी रिज़वी
बारांबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ अन्तर्गत बीती रात विवाह समारोह मे शामिल होने
आये अपने ससुर को भेजने जा रहे युवक को रास्ते मे गाड़ा बन्दी करके
दबंगांे ने धार दार हथियारो से हमला कर दिया बीच बचाव करने पर दबंगों ने
ससुर को भी गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके घायलो
को जिला अस्पाताल मे भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार थाना लोनी कटरा
क्षेत्र के त्रिवेदीगंज निवासी शंभु रावत अपने दमाद रामेश्वर रावत निवासी
अमिलहारा के यहॉ वैवाहिक समारोह मे आया था रात करीब दो बजे शंभु ने अपने
दामाद से कहा कि मुझे घर छोड आओें रामेश्वर ने अपनी मोटर सायकिल निकाली
और गाडी पर अपने ससुर शम्भू को बैठा कर के चल दिया अभी वह गॉव के बाहर
पहुचा ही था कि पहले से घात लगाकर बैठे ग्राम बुढनापुर निवासी सुरेश
कुमार और उनके दो साथियों ने मोटर सायकिल रोक ली और जब तक यह लोग कुछ
समझते सुरेश और उनके साथियों ने रामेश्वर पर धार दार हथियारों से हमला
बोल दिया अपने दामाद को बचाने के खातिर जब शम्भू ने बीच बचाव करने की
कोशिश की तो इन दबंगो ने हमला करके शंम्भु को भी गम्भीर रूप से घायल कर
दिया। इसके बाद सभी हमलावर मौके से भाग खडे हुये ग्रामीणों ने किसी तरह
से दोनो घायलो केा कोतवाली पहुचाया पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके घायलो को
जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है।
