aajtaktimes

मोहल्ले वासियों ने किया सुरेश यादव का भव्य स्वागत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार
हेतु केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर सदर विधानसभा क्षेत्र में 1
से 10 माई तक साइकिल यात्रा एवं रात्रि विश्राम होगा। रात्रि विश्राम कर
सम्बन्धित ग्राम में विकास कार्यों पर भी चर्चा होगी। उक्त उद्गार
मोहल्ला लखपेड़ाबाग में आयोजित अभिनन्दन समारोह में सदर विधायक सुरेश यादव
ने उपस्थित लोगों में व्यक्त कियें। श्री यादव ने आगे कहा कि आपके
मोहल्ले का विकास कराना मेरा प्रथम कर्तव्य था। क्योंकि आप सब लोगों के
ही अथक प्रयास के द्वारा मुझे यह पद मिला है। मेरे विकास कार्य कराने के
बाद आप लोगों ने जो आज यह स्वागत किया है मुझे आज बहुत आनन्द आया है।
क्योंकि जब मेहनत का फल मिलता है तो बहुत सुख होता है। समाजवादी पार्टी
विकास पर ही सबसे ज्यादा ध्यान देती है और इन्ही विकास सम्बन्धित योजनाओं
के प्रचार प्रसार हेतु साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। आप सभी लोग
इसमें सहयोग करें। बाकी इस मोहल्ले के बचे हुए कार्य शीघ्र ही पूरे किये
जायेगें। इस अवसर पर मास्टर सईद, हाजी बदरूद्दीन, मो. रिजवान संजय, कामता
प्रसाद यादव, सीता सरण, गुड्डू यादव पल्हरी, मो. अहमद, रमेश यादव, विजय
यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Related

UP 2574003540251769940

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item