aajtaktimes

खाद्य सुरक्षा अधिनियम से खिलवाड़ कर रही यूपी सरकार


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। यूपी कांग्रेस कमेटी सचिव दीपक सिंह ने विकास खण्ड बंकी की
ग्राम पंचायत जसमण्डा की पंचायत घर में लगी चौपाल कार्यक्रम में स्थानीय
ग्रामवासियों से खाद्य्् सुरक्षा अधिनियम के सम्बन्ध में जानकारी ली।
उन्होनें कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खाद्य् सुरक्षा अधिनियम के साथ
खिलवाड़ कर रही हैं। जिसके चलते पात्र गृृहस्थी मुखिया के परिवारों को
अधिनियम के अनुसार खाद्य् सामग्री नही मिल रही हैं। सरकार तत्काल जांच
कराकर विभाग की साइट पर पात्र परिवारों की यूनिट की संख्या को सही कराकर
खाद्यान्न उपलब्ध करायें। चौपाल का संचालन सूचना अधिकार के चेयरमैन अखलेश
वर्मा ने किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खाद्य्् सुरक्षा
अधिनियम 2013 प्रदेश में मार्च से लागू हैं लेकिन दो माह के लगभग होने के
बावजूद भी पात्र लोगों को खाद्यान्न् नही उपलब्ध हो पा रहा हैं उसकी
हकीकत जानने के लिये चौपाल का आयोजन किया गया था जिसमें जानकारी में आया
कि विभाग की साइट पर अधिकतर जो यूनिटों की संख्या दर्ज हैं वह फर्जी हैं
और जिनको यथार्थ में खाद्य् सुरक्षा कानून का लाभ मिलना चाहिये। वह दर-दर
की ठोकर खाकर महंगी कीमत पर खाद्य् खरीदने को मजबूर हैं। आयोजित चौपाल
में मुख्य रूप से कांग्रेस उपाध्यक्ष के.सी.श्रीवास्तव, शिवबहादुर वर्मा,
महासचिव जयन्त गौतम, सचिव रमेश कश्यप, विक्रान्त सैनी ने सम्बोधित किया
तथा सावित्री देवी, सोनी देवी, खुशबू वर्मा, अंजू देवी, टिंकी वर्मा,
पूनम वर्मा, मंजू देवी, तुफैल अहमद, विजयपाल गौतम, दिनेश चन्द्र वर्मा
आदि लोग उपस्थित थें।

Related

UP 5324357677484795678

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item