भारत माता की जय बोलना ही पड़ेगा: फड़णवीस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_34.html
मुंबई। भारत माता की जय बोलने पर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने बयान दिया है। फड़णवीस ने कहा कि इस देश में सभी को भारत माता की जय बोलना ही पड़ेगा। जय नहीं बोलने वालों को देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
फड़णवीस ने एक कार्यक्रम के दौरान सवालिया लहजे में कहा कि कौन कह रहा कि भारत माता की जय नहीं बोलूंगा? जो लोग भारत माता की जय नहीं बोल सकते, वे देश में नहीं रह सकते। गुरुवार को ही दारुल उलूम ने भारत माता की जय बोलने के मसले पर फतवा जारी किया था। दारुल उलूम ने कहा था कि जिस तरह वंदे मातरम नहीं बोल सकते इसी तरह भारत माता की जय भी नहीं बोल सकते।
बता दें कि एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा भारत माता की जय न बोलने संबंधी बयान दिए जाने के बाद से देशभर में इस पर बहस हो रही है।