aajtaktimes

प्रत्यूषा के दोस्तों का दावा, उनकी निजी जिंदगी में नहीं था सब ठीक

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी द्वारा कथित तौर पर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने कल जांच शुरू की और उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से पूछताछ की गई। उधर, प्रत्यूषा के दोस्तों ने दावा किया कि उसके निजी जीवन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हालांकि प्रत्यूषा के परिजनों ने इस बात को खारिज किया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल मौत का कारण दम घुटना लग रहा है। उसके विसरा को रसायनिक विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और इसकी रिपोर्ट से ही मौत का सटीक कारण पता चलेगा।

इस बीच, प्रत्यूषा को विभिन्न टेलीविजन हस्तियों, मित्रों एवं परिजनों ने अश्रुपूर्ण अंतिम विदाई दी। उसका अंतिम संस्कार शाम करीब छह बजे ओशीवाड़ा शव दाहगृह में किया गया।
अंतिम संस्कार में काम्या पंजाबी, स्मिता बंसल, रोहित वर्मा, राखी सावंत, एजाज खान, रतन राजपूत, सारा खान, पूजा बोस, शिल्पा सकलानी, अपूर्व अग्निहोत्री, जय भानुशाली, माही विज एवं अन्य टेलीविजन हस्तियां शामिल हुईं।
प्रत्यूषा की मां काफी व्यथित थीं और वह लगातार कह रही थीं कि ’मुझे नहीं मालूम कि मेरी बेटी ने यह क्यों किया। बताया जाता है कि प्रत्यूषा के सिंह के साथ संबंध थे जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुदकुशी मामले में हम लोग राहुल का बयान दर्ज कर रहे हैं। हम लोग आखिरी कॉल डिटेल्स और एक-दूसरे को भेजे गए संदेशों की जांच भी कर रहे हैं।
बता दें कि टीवी धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में आनंदी के किरदार से घर-घर में लोकप्रिय हो चुकी 24 साल की अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी शुक्रवार शाम अपने फ्लैट में पंखे से लटकी हुई पाई गई थीं।

Related

UP 7577232326434844771

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item