प्रत्यूषा की सुसाइड मिस्ट्री में उलझी पुलिस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_16.html
मशहूर टीवी अभिनेत्री बालिका वधू फेम प्रत्यूषा बनर्जी खुदकुशी मामले की गुत्थी उलझती जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट में डॉक्टरों ने अभिनेत्री की मौत दम घुटने से होने की आशंका जताई है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्यूषा का विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की इस मिस्ट्री से परदा उठ सकेगा।
चर्चित धारावाहिक बालिका वधू में बड़ी आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्यूषा का शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभिनेत्री को उसी लाल लहंगे में अंतिम विदाई दी गई, जिसे वह अपनी शादी में पहनने वाली थी। इस बीच पुलिस ने उसके प्रेमी राहुल राज सिंह से दिन भर पूछताछ की।
लेकिन, अभी तक आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मुंबई पश्चिम उपनगर के बांगुर नगर पुलिस ने शनिवार को प्रत्यूषा के माता-पिता का बयान दर्ज किया। राहुल राज के लिए राहत की बात यह है कि प्रत्यूषा के माता-पिता ने राहुल पर किसी तरह के गंभीर आरोप नहीं लगाए हैं।
पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा है कि राहुल और प्रत्यूषा के बीच सामान्य कपल जैसे ही झगड़े होते थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए।