aajtaktimes

गोप ने पर्यावरण प्रेमी हीरालाल का किया स्वागत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी | उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री व समाजवादी पार्टी यूपी संगठन महासचिव अरविन्द कुमार सिंह "गोप"  के आवास पर अंतराष्ट्रीय साइक्लिस्ट व पर्यावरण प्रेमी  हीरालाल यादव जो कि विभिन्न देशों की सायकिल से यात्रा कर चुके हैं और लोगों को पर्यावरण तथा  अखिलेश यादव  के ड्रीम प्रोजेक्ट क्लीन यूपी ग्रीन यूपी के अभियान के प्रचार प्रसार के अपने क्रम में बाराबंकी आये और यहाँ वे मंत्री गोप के आवास पर आये जहाँ मंत्री गोप ने गर्मजोशी से  हीरा लाल यादव का स्वागत व अभिनन्दन किया |
हीरालाल यादव ने  बाराबंकी में भी 4 पौधे लगाये और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और सबसे क्लीन यूपी ग्रीन यूपी अभियान से जुड़ने की अपील की |
मंत्री गोप ने इस अवसर पर हीरा लाल यादव के अभियान व उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि आपके इस अभियान से बहुत से लोगों को प्रेरणा मिलेगी तथा लोग जागरूक होंगे तथा उत्तर प्रदेश के  नौजवान सरल सुलभ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पर्यावरण के प्रति जागरूकता और उनके अभियान क्लीन यूपी ग्रीन यूपी से आप जैसे अच्छे और कर्मठ लोगों के साथ आने से इस अभियान को अवश्य सफलता मिलेगी , इसके बाद मंत्री गोप ने  हीरा लाल यादव का प्रोत्साहन करते हुए उन्हें आगे जिलों को रवाना किया व उनके अभीयान की सफलता की शुभकामनायें दीं जिससे  हीरा लाल यादव ने अभिभूत होकर मंत्री गोप को धन्यवाद  दिया |

Related

UP 5354880468269092184

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item