सीतापुर में युवक की गोली मार कर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_84.html
सीतापुर (एएनएस)। जिले के इमलिया क्षेत्र के शेरपुर गांव में मामूली विवाद में एक भाई के साथी ने दूसरे भाई को गोली मार दी। हत्या के चार आरोपियों में एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी तीन आरोपी फरार हो गए हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
गांव में 40 वर्षीय पिरथी पासी की शुक्रवार की रात अपने भाई सत्तन से कहासुनी हो गई थी। इस दौरान सत्तन के दोस्त और हिस्ट्रीशीटर छोटकन पासी, पूरन व विजय भी मौजूद थे। कुछ समय के बाद कहासुनी बढ़ गई और छोटकन पासी ने बंदूक से पिरथी के सिर पर गाली दाग दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस मामले में पिरथी की पत्नी ने तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सत्तन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पिरथी और सत्तन में साथ रहने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। इस पर दोनों में विवाद तीखा हो गया। इसी बीच उसे गोली मार दी गई। घटना के समय सभी वहां बैठकर शराब पी रहे थे।

