aajtaktimes

जान जोखिम डालकर नाले को पार कर रहे ग्रामीण

बारबंकी। सोहासा गांव में रारी नाले पर पुल न बनने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आने जाने को विवश है। दशको से ग्रामीणो को सिर्फ आश्वासन ही मिले है। पुल की मांग आज तक पूरी नही हुई। रारी नाले के सोहासा घाट पर तमाम आश्वासनो के बाद पुल का निर्माण न होने से प्रतिदिन सैंकड़ो लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ह्यूम पाइप के रास्ते से आ जा रहे है। गर्मी के मौसम मंे नाले में ज्यादा पानी न होने से किसी तरह से लोगो का आवागमन हो रहा है लेकिन बारिश के मौसम में जब नाला अपने उफान पर होता है तो लोगो की हिम्मत जवाब दे जाती है। क्षेत्रीय लोगो का कहना है कि नाले पर पुल बन जाने से लोगो को अतिरिक्त दूरी नही तय करनी पडेगी। पुल न बनने से लोगो को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ रही है। क्षेत्र के टिकरा दुल्लापुर खेवराजुपर पूरे बढ़ई बबुरीगांव सिल्हौर हाजीपुर व अशरफपुर आदि दर्जनो गांवो के लोग आज भी देवीगंज जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर इधर से ही आ रहे हैं। नाले पर पुल निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक कृषि राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह से लेकर भाजपा सांसद लल्लू सिंह तक से क्षेत्रीय लोग गुहार लगा चुके है लेकिन आश्वासनो के अलावा उन्हे आज तक कुछ नही मिला।

Related

UP 7484164917155907926

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item