aajtaktimes

अग्नि पीड़ितों को भाकियू ने बाटी राहत सामग्री

बाराबंकी। सूरतगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत बिन्दौरा घरथरिया अन्तर्गत गांव धनौलिया में भाकियू के प्रान्तिय माहसचिव के नेतृत्व में बीते दिनों अग्नि कांड की चपेट में आये पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर प्रान्तीय महासचिव व जिला पंचायत सदस्य मुकेश सिंह ने कहा कि समाज सेवा करने जो आत्मिक सुख मिलता है उसे शब्दों बयान नही किया जा सकता इससे बढ़कर और कोई पुनित कार्य हो ही नही सकता। जबतक मेरे जिस्म में सांसे चलेंगी तक तक मैं गरीब और बेसहारा लोगों के लिए संघर्ष करता रहंूगा तथा उनकी मदद के लिए हमेश तत्पर रहूंगा। विदित हो कि बीते 23 अप्रैल दिन शनिवार को उक्त गांव में हुये भीषण अग्नि काण्ड में करीब 55 अशियानों सहित घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया था किसी के घर में खाने का एक तिनका भी नही बचा था। भारतीय किसान यूनियन के प्रान्तिय महासचिव मुकेश सिंह सहित संगठन के अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवारों के दर्द को समझते हुये आदि उक्त गांव पहुंचकर सभी लोगों को गेहूं, चावल, शक्कर, बर्तन इत्यादि समग्री वितरित करने के साथ साथ हर सम्भव मदद का आवश्वसन दिया इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अमर सिंह, सतीश वर्मा, शारदा बक्स सिंह, उमाकन्त गिरी आदि तमाम लोग उपस्थि रहे।

Related

UP 8546577189894431488

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item