aajtaktimes

अमेरिका की नसीहत, बातचीत पर ध्यान दें भारत-पाकिस्तान!

वाशिंगटन।  पाकिस्तान के भारत के साथ शांति प्रक्रिया को ‘निलंबन की स्थिति’ में बताए जाने के बीच ओबामा प्रशासन ने कहा है कि वह दोनों देशों को ‘प्रत्यक्ष वार्ता’ के लिए प्रोत्साहित करता है ताकि उनके बीच तनाव कम किया जा सके।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कल दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारा मानना है और लंबे समय से हमारा यह कहना रहा है कि भारत और पाकिस्तान को संबंध सामान्य होने और व्यावहारिक सहयोग से लाभ होगा और हम उन्हें ऐसा करने एवं प्रत्यक्ष वार्ता करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जिनका लक्ष्य दोनों सरकारों और दोनों देशों के बीच तनाव कम करना हो।
टोनर से भारत में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित के पूर्व में नयी दिल्ली में दिए गए बयानों के बारे में प्रश्न पूछा गया था। बासित ने कहा था कि दोनों देशों के बीच वार्ता ‘निलंबन की स्थिति में’ है।
हालांकि टोनर ने बलूचिस्तान में गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिक की गिरफ्तारी से जुड़े प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। पाकिस्तान का आरोप है कि यह भारतीय नागरिक भारत की एक जासूसी एजेंसी के लिए काम करता है।
टोनर ने कहा, ‘मैं गिरफ्तारी की रिपोर्ट के बारे में जानता हूं। मेरे पास गिरफ्तारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं है।’ पाकिस्तान ने गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिक को भारत सरकार की दूतावास सेवाएं मुहैया कराए जाने से इनकार कर दिया है।

Related

news 6729275583275308659

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item