aajtaktimes

गजेन्द्र के परिजनों से मिले शिवपाल, बंधाया ढांढस


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सूबा सरकार के कबीना मंत्री, सपा प्रमुख प्रवक्ता शिवपाल सिंह
यादव आज ग्राम्य विकास बैंक के स्थानीय चेयरमैन एवं लखनऊ मण्डल डायरेक्टर
गजेन्द्र सिंह उर्फ गज्जू के निधन पर शोंक व्यक्त करने रामनगर पहुंचे।
श्री यादव ने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की
शांति हेतु प्रार्थना की। श्री यादव ने शोकाकुल परिवार को हर संभव सहायता
प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर श्री यादव स्व. गजेन्द्र सिंह
की धर्म पत्नी हेमलता, पुत्र पिण्टू सिंह पुत्री राज लक्ष्मी सिंह व
मंदाकिनी ंिसंह एवम् ज्येष्ठ पुत्र वीरेन्द्र सिंह आदि से मिलकर उन्हे
सांत्वना दी। इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप,
कृषि राज्य मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, विधायक राम मगन रावत, विधायक
सुरेश यादव, विधायक राम गोपाल रावत, सपा जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, जिला
महासचिव अनिल यादव, पूर्व एमएलसी अरविन्द यादव, वहीं बड़ी कड़ी सुरक्षा
व्यवस्था में सुबह से ही एडीएम हरिकेश चौरसिया, अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर
ज्ञानेन्जय सिंह, उपजिलाधिकारी रामनगर आशुतोष दुबे, तहसीलदार पीसी
मौर्या, क्षेत्राधिकारी दुर्गेश सिंह थानाध्यक्ष रामनगर राजीव सिंह,
टिकैतनगर थानाध्यक्ष टीपी सिंह सहित जिले भर के कई थानाध्यक्ष पुलिस बल
के साथ मौजूद रहे।  बताते चले कि बीते गुरूवार की शाम गर्री निवासी
गजेन्द्र सिंह उर्फ गज्जू के आकस्मिक निधन की खबर पंहुचते ही गांव और
जवार में शोक की लहर दौड़ गयी। सांध्य बेला में गर्री ग्राम पंहुचे
पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन एवं अंत्येष्ठि में सामिल होने के लिए भारी
संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी। देर शाम उनके पुत्र पिण्टू सिंह ने
मुखाग्नि दी क्षेत्र जवार के व दूरदराज के रिस्तेदार व सगे सम्बन्धी आदि
का निरन्तर तांता लगा रहा। इसी क्रम में आज शुक्रवार को प्रदेश के उत्तर
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह
यादव, के आगमन की सूचना पाकर जिला एवम् क्षेत्र के समाजवादी के पदाधिकारी
व कार्यकर्ताओं का सुबह से ही जमावड़ा लग गया था। लोग मंत्री के आगमन एंव
चिलचिलाती धूप में मंत्री के आगमन की प्रतीक्षा करते रहे। अपराह्न 3.20
मिनट पर आकाश में उड़ता हुआ हैलीकाप्टर देख लोग मंत्री के अगुवानी की होंड़
में लग गये। जैसे ही हैलीकाप्टर गर्री के दुःखी गांव में उतरा लोग मंत्री
के पीछे-2 गज्जू सिंह के घर पहुचे। जहां पहले से तमाम सपा समर्थक मौजूद
समर्थकों ने मंत्री करवद्ध अभिवादन किया। दुःखी परिजनों के बीच मंत्री
गणों ने श्री गजेन्द्र के निधन की जानकारी ली, तथा उन्हें सांत्वना देते
वापस चले गये।

Related

UP 6072172366079409294

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item