aajtaktimes

पीआरडी जवानों के घर नही पहुंचे शिवपाल


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का बाराबंकी आना सौतेलापन
जैसा रहा। जहां मंत्री जी से सम्बन्धित विभाग की बैंक की सुरक्षा में
तैनात पीआरडी के दो जवानों की नृशंस हत्या हुई। इस घटना में शोक संतृप्त
परिजनों को आर्थिक सहायता तो देना दूर रहा उनसे मिलकर उनका दुख बांटना भी
उचित नही समझा। जहां पीआरडी के जवानों की हत्या से पूरा जनपद दहल उठा।
जनपद में छः विधायक तीन मंत्री होने के बावजूद कोई भी घटनास्थल के दूसरे
दिन तक नही पहुंचा और न ही मृतक के परिवारों की सुध नही ली। हां अलबत्ता
घटना के तीसरे दिन कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने मृतकों के
परिजनों को आंसू पोछने जैसी राहत दी।

Related

UP 7485309429014638994

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item