aajtaktimes

हत्या की नीयत से छत से फेंका


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ढर्रेपुर कुरखिला गांव में सोमवार को घर में घुसकर पड़ोसियों ने
छत पर रहे अधेड़ को बेरहमी से मारा-पीटा इसके बाद हत्या करने की नीयत से
छत से नीचे फेंक दिया। जिसमें उसे गंभीर चोटे आयीं।ं पड़ोसी उसे फिर से
मारने के लिये छत से नीचे पहुंचे लेकिन शोर सुनक अन्य ग्रामीण वहां जमा
हो गये। जिससे आरोपी भाग निकले। परिवारीजनों ने गंभीर घायल अधेड़ को
सीएचसी देवा ले गये। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भी भेजा
गया। पीड़ित ने तहरीर दी तो पुलिस ने इस मामले में केवल एनसीआर ही दर्ज
की। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है। मामले की
शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी गयी है। देवा कोतवाली के ग्राम ढर्रेपुर
कुरखिला निवासी रामसिंह गंभीर रुप से घायल हैं। उनके दोनो पैर व रीढ़ की
हड्डी टूट गयी है। यह बताते हैं कि गांव के ही सुभाषचन्द्र, रंजीत कुमार,
जितेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र कुमार आदि से रास्ते का विवाद चल रहा है।
सोमवार की शाम यह सभी उनके घर में घुस गये और छत पर पहुंच गये। वहां
बेरहमी से इन सभी ने मारा पीटा। इतने पर भी इन सबका मन नही भरा तो हत्या
करने की नीयत से उसे छत से फेंक दिया। घायल का कहना है कि जिससे उसे
गंभीर चोटे आयीं। आरोपी सुभाषचन्द्र, रंजीत कुमार, जितेन्द्र कुमार,
वीरेन्द्र कुमार फिर मारने के लिये छत से नीचे आये लेकिन शोर सुनकर तब तक
कई ग्रामीण वहां पहुंच चुके थे। जिससे आरोपी फरार हो गये। परिवारीजनों ने
घायल को कोतवाली देवा पहुंचाया। उपचार के लिये उसे सीएचसी देवा ले जाया
गया। हालत गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। मेडिकल रिपोर्ट
में भी डाक्टर ने रीढ़ की हड्डी दोनो की पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि की
है। लेकिन पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है। घायल का आरोप है कि हलका
दरोगा और आरोपियों के बीच सांठ गांठ होने का आरोप लगाया है। जिसके चलते
पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में भी महज एनसीआर ही दर्ज की है। इस
बावत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है।

Related

UP 8018959856122826863

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item