aajtaktimes

मृतक पीआरडी के जवानों के परिजनों से मिले सांसद कौशल किशोर


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पारख संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद कौशल किशोर ने आज
बैंक सुरक्षा के दौरान शहीद पीआरडी के जवानों के घर पहंुच कर शोक संवेदना
व्यक्त की। मृतक जवानों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होने के कारण शासन
द्वारा तत्काल सहायता दिलाये जाने का आश्वासन दिया है। वहीं प्रदेश सरकार
पर निशाना साधते हुए पीड़ित परिवार की मद्द न करने का आरोप लगाया।
शुक्रवार को सांसद कौशल किशोर अपने पदाधिकारियों के साथ थाना सफदरगंज
क्षेत्र के मीरापुर बुधवारा निवासी ओम प्रकाश वर्मा व रायपुर बबुरिहा
निवासी देशराज कनौजिया के गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर पूरे
घटना क्रम की जानकारी ली। इससे पूर्व सांसद किशोर कोआपरेटिव बैंक में
पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा बैंक की सुरक्षा का भी
जायजा लिया। इसके बाद पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान
उन्होने बताया कि मृतक जवनों की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है जिसमें
ओमप्रकाश वर्मा के एक बीघा जमीन व देशराज भूमि हीन है। देशराज के तीन
नाबालिग बच्चे हैं। वहीं ओमप्रकाश के दो बच्चे नाबालिग है। ओमप्रकाश की
पत्नी की दो साल पहले मौत हो गयी थी। उन्होने कहा कि प्रशासन व बैंक
द्वारा अब तक पीड़ित परिवार को किसी तरह की कोई सहायता उपलब्ध नही करायी
गयी है। बैंक कर्मचारियों के द्वारा दो-दो दिन का वेतन इकट्ठा कर एक-एक
लाख रुपये मृतक के परिजनों को दिया गया। जबकि बैंक द्वारा एक पैसे की
सहायता नही की गयी है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीदों के
परिवारों को 25-25 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जानी चाहिये। वह उनके
परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये तथा मारे गये जवानों को शहीद
का दर्जा दिया जाना चाहिये। प्रांतीय रक्षा दल के अध्यक्ष जगतलाल यादव ने
कहा यदि प्रदेश सरकार शहीद जवानों के परिवार को 25-25 लाख रुपये व सरकारी
नौकरी नही देती है तो हम लोग पूरे प्रदेश के जवान एकत्र होकर विधानसभा के
सामने धरना देंगे। इस मौके पर रमेशचन्द्रा, सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा,
प्रदेश सचिव संजय, महामंत्री विनोद सिंह, दिनेशचन्द्र रावत, जिलाध्यक्ष
सुशील रावत मौजूद थे।

Related

UP 8883078321231198284

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item