aajtaktimes

आक्रोशित ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन


अजमी रिज़वी
मसौली बाराबकी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले गरीबो
के अनाज को कोटेदार डंके की चोट पर हजम कर रहे है। पीड़ितो की कोई सुनने
वाला नही है। आक्रोशित ग्रामीणो ने प्रदर्शन करके जमकर नारेबाजी की है।
कोटेदारों की मनमानी से बेसहारा गरीब लोगों का बुरा हाल है। शिकायतो को
रद्दी की टोकरी दिखा दी जा रही है। मौके का मुआयना तक करना जरुरी नही
समझा जा रहा है। इस सम्बन्ध में चारो तरफ से शिकायते मिल रही है।
उदाहरणार्थ कस्बा सहादतगंज कस्बा अनूपगंज कस्बा त्रिलोकपुर को ही ले
गुरुवार को अनूपगंज व सहादतगंज की दर्जनो पीड़ित महिलाये पुरुष ंने
कोटेदार व व्यवस्था के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुये
अपने गुस्से का इजहार किया। भुक्तभोगी मो. साबिर महमूद समी शकीला बानो
मो.दीन युसुफ नसीरुददीन सलीम आदि ने बताया आदि ने बताया की मार्च महीने
का पूरा अनाज कोटेदार ने हजम कर लिया है। अगर हम लोग अपना हक लेने
कोटेदार के पास जाते है तो साफ कह दिया जाता है की हम लोगों को ऊपर तक
देना पड़ता है बताया की अगर हम लोग कुछ बोलते हैं तो जूतो से मारने की बात
कहकर दरवाजे से ये दबंग कोटेदार बेइज्जती के साथ भगा देते है। ग्रामीणो
ने इस मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से भी की है। उधर त्रिलोकपुर में
दोनो दुकानो पर मनमानी हावी है। गरीबो को दुत्कार कर कुछ चहेते लोगो को
छोड़ कर बाकी सबका बंदरबांट हो गया और अप्रैल माह का भी पूरे अनाज की उठान
हो गयी मार्च का हजम कर लिया।

जन सूचना के तहत जानकारी मांगना महंगा पड़ा

बाराबंकी। आलम ये है की अगर कोई जागरुक ग्रामीण भ्रष्टाचार की आंशका से
सम्बन्धित जानकारी चाहता है तो उसका मनोबल गिराने डराने व कार्यवाही तक
झेलनी पड़ रही है। अन्त्योदय कार्ड धारक अलीम त्रिलोकपुर ने बताया की
मार्च माह में हुये घोटाले की जन सूचना मांगी तो कोटेदार ने उसे ये कह कर
अनाज नही दिया की आपका कार्ड काट दिया गया है।

Related

UP 7201397395074041846

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item