एबीवीपी ने श्रीनगर पुलिस का पुतला फूंका
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_151.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एनआईटी के
कैम्प में जम्मू पुलिस द्वारा छात्रों को लाठी चार्ज के विरोध में
कार्यकर्ताओं ने जनेस्मा डिग्री कालेज के गेट पर जम्मू काश्मीर पुलिस
प्रशासन का पुतला फूंका। परिषद के संयोजक आकाश पटेल ने बताया कि श्रीनगर
स्थित एनआईटी के कैम्पस में छात्रों द्वारा भारत माता की जय व तिरंगा
झण्डा फहराने वाले छात्रों को श्रीनगर के पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता
पूर्वक पीटा गया। जिसके विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने
इससे पूर्व भाजपा कार्यालय स्थित विद्यार्थी परिषद के कार्यालय से सैकड़ो
की संख्या में कार्यकर्ताओं ने मोटर साइकिल जुलूस निकाला इस दौरान
कार्यकर्ताओं के हाथों में भगवा झण्डा लिये हुए जम्मू काश्मीर पुलिस
प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाये गये। ये जुलूस छाया चौराहा पुलिस लाइन
चौराहा होता हुआ जनेस्मा डिग्री कालेज पहुंचा। जहां पर कार्यकर्ताओं ने
जम्मू काश्मीर पुलिस का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर शुभम
तिवारी, सुमित गुप्ता, दिव्याशु, पुलकित त्रिवेदी, सौरभ जायसवाल आदि लोग
उपस्थित रहे।

