aajtaktimes

केशव के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी की लहर


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये
जाने पर पार्टी जनो में खुशी की लहर दौड़ गई। श्री मौर्य इलाहाबाद के
फूलपुर लोकसभा से सांसद हैं। श्री मौर्य को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष
बनाए जाने पर भाजपाईयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने खुशी का इजहार
किया। भाजपा पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, नगर पालिका
अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, सुशीलचन्द्र जैन, उमाशंकर वर्मा,
प्रंशात मिश्र, देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू सहित कई भाजपाईयों ने जश्न
मनाकर खुशियां बांटी। वहीं दूसरी ओर खुशी जताते हुए युवा भाजपा नेता
जिलापंचायत सदस्य सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से
पार्टी संगठन अब और मजबूत होगा। आने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी
शानदार प्रदर्शन करके ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। केपी मौर्य को प्रदेश
अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद प्रतिनिधि भगवंत लाल रावत सुशील जायसवाल डा0
श्रवण शुक्ल सियाराम यादव गुरूप्रसाद रावत व राजेश मिश्र आदि ने भी खुशी
जताते हुए बधाई दी है।

Related

UP 1524045964254207099

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item