aajtaktimes

ट्रेन से कट कर युवक की मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर अंतर्गत ग्राम भगौली में ट्रेन की चपेट में आने
से एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में
लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनसार मोहल्ला
मौर्या टोला भगौली निवासी बब्लू मौर्या पुत्र रामनरेश उम्र लगभग 25 वर्ष
की मौत हो गयी। बब्लू भगौली के मस्जिद चौराहे पर चाट का ठेला लगाता था।
शुक्रवार की सुबह करीब 7ः30 बजे किसी काम से बब्लू मुहल्ला लाइन पार जा
रहा था। तभी लाइन पार करते समय सीतापुर से बुढ़वल की तरफ जा रही मालगाड़ी
की चपेट मे आ गया। जिससे उसका सर व दोनो हाथ कट गए। बब्लू की मौके पर ही
दर्दनाक मौत हो गई। भगौली चौकी प्रभारी सफाकत उल्ला खान द्वारा मृतक की
लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Related

UP 3827257915184558471

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item