aajtaktimes

अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ की लाखों की चोरी


अजमी रिज़वी
मसौली बाराबकी। ताला तोड़ कर आज्ञात चोरो ने घर में रखे गहने मेंथा आयल
नगदी  अनाज सब उठा ले गये। बक्सों की तलाशी के बाद उन्हे खेत में डाल
दिया। मामला थाना मसौली के पूरे मनभावन सिंह गांव का यंहा के निवासी
गुरुषरन सिंह घर के दूसरे हिस्से में सो रहे थे बाकी परिजन छप्पर के नीचे
सोये थे चोरो ने मुख्य कमरे का ताला बड़ी सफाई के साथ तोड़ दिया और 50 किलो
मेन्था विवाहित बेटी कुमकुम सिंह के गहने सोने का हार पायल जन्जीर झुमकी
वगैरा के साथ सरसो चावल गेंहू के अलावा तमाम तांबे पीतल के बर्तन एक दिन
पहले मिली पेन्शन का 25 हजार नगद सब उठा ले गये सुबह जानकारी के बाद घर
के टूटे बक्से अटैची कपड़े एक खेत से बरामद से हुये पीड़ित ने पुलिस को दी
तहरीर में ढ़ाई लाख के नुकसान की बात कही है। घटना की जांच हल्का दारोगा
बी एल यादव ने की है लेकिन मुकदमा दर्ज नही हो पाया है।

Related

UP 4254505647589980444

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item