बैंक की मनमानी बनी हज यात्रा में बाधा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_106.html
अजमी रिज़वी
मसौली बाराबंकी। बैंको की मनमानी से हज यात्री अपनी पहली पहली किस्त नही
जमा नही कर पा रहें है। इससे लोगो में आक्रोश व्याप्त है। बाराबंकी जिले
से इस साल 357 लोग पवित्र हज यात्रा के लिये किस्मत से चयनित हुये है। अब
इनकी पहली किस्त के रुप में पेइन स्लििप से स्टेट बैंक व यूनियन बैंक में
81 हजार रुपया जमा करना है। हज यात्री अबरार नूर मों. अब्दुल सलाम
वलीउर्रहमान ने बताया की हज कमेटी की तरफ से मिली पेइनस्लििप में ऐसा कोई
कालम नही है जिसमें पैन कार्ड की अनिर्वाता हो इसके बाद भी बिना पैन
कार्ड के पैसा जमा नही किया जा रहा है। हज यात्रियों का तर्क है की जब
यूनियन बैंक सीधे तौर पर बिना बाधा पैसा जमा कर रही है तो स्टेट बैंक
क्ंयू नही बताया की इससे पहले ऐसा कोेई नियम नही था। इस मामले को लेकर
हाजी इरफान अन्सारी ने बताया की सदर विधायक सुरेश यादव से हम लोगो ने
अपनी समस्या रखी है कल जिलाधिकारी से शिाकायत करेंगे अगर समस्या का हल न
निकला तो जिला मुख्यालय पर हम लोग धरना देंगे ।

