तहसील परिसर में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_411.html
अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट बाराबंकी। तहसील बार एशोसियन रामसनेहीघाट द्वारा आज तहसील
परिसर में स्थित अधिवक्ता सभागार में होली मिलन का आयोजन किया गया। इस
अवसर पर आपसी सदभाव एवं सदभाव बनाये रखने के रूप में मनाये जाने वाले
होली त्यौहार को उत्सुकता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की गयी।
साथ ही अधिवक्ताओं ने रामसनेहीघाट में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना का मुद्दा
जोर शोर से उठाया इसके लिए अधिवक्ताओं से संघर्ष का आहवन किया गया।
अधिवक्ता संघ के महामंत्री रामकुमार सिंह ने कहा कि हम सभी अधिवक्ता
न्यायिक प्रकिया के साथ समाजिक कार्यो में भी योगदान करते हैं तथा
अधिवक्ता अधिकारियों व जनता के बीच सेतु का काम करते हैं कार्यकम की
अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने की। इस अवसर पर
वरिष्ठ अधिवक्ता गिरिजा शंकर गुप्त ,बाबूलाल तिवारी ,पूर्व अध्यक्ष तेज
बहादुर सिंह अमित अवस्थी ,सत्य प्रसाद यादव, सोहन लाल यादव, सूर्यप्रातप
मिश्र, ओम शंकर अवस्थी एवं एमपी सिंह सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

