उत्तराखण्ड में राष्ट्रपति शासन लगाने के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा को कोसा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_35.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सत्ता के मद में चूर भाजपा लोेकतंत्र की हत्या कर रही हैं।
उत्तराखण्ड की निर्वाचित हरीश रावत सरकार का गिराना इनकी घिनौनी साजिश का
परिणाम हैं। विश्वासमत के एक दिन पूर्व राष्ट्रपति शासन लगना उत्तराखण्ड
की जनता के चुनावी निर्णय का अपमान हैं। उक्त उद्गार प्रान्तीय प्रभारी
छोटेलाल चौरसिया ने व्यक्त करते हुए कहा कि जनता द्वारा चुनी गयी सरकारों
को खरीद फरोख्त की साजिश से गिराना लोकतंत्र का ही नही उस प्रान्त की
जनता का अपमान हैं उत्तराखण्ड की हरीश रावत सरकार को विधानसभा में बहुमत
था और हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक सिंह ने धरने को
सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत एक प्रजातांत्रिक देश हैं और इसमें जनता
द्वारा चुनी गयी सरकारों को गिराना अलोकतंत्रिक कदम हैं। कांग्रेस
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने उत्तराखण्ड सरकार को गिराकर उत्तराखण्ड में
राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की तीव्र शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि
उत्तराखण्ड की जनता द्वारा चुनी गयी सरकार को गिराकर राष्ट्रपति शासन
लगना प्रजातंत्र में एक ऐसा काला धब्बा हैं जिसकी सजा भाजपा को हर हाल
में भुगतना पड़ेगा। इस मौके सिकंदर अब्बास रिजवी, ज्ञानेश शुक्ला, अराधना
रावत, तस्लीमन खान, सना मुही, मुइनुद्दीन अंसारी, शिवबहादुर वर्मा, जयंत
गौतम, गुलफाम कुरैशी सहित दर्जनो कांग्रेसजन मौजूद थें।

