aajtaktimes

किसी भी जनमानस पर अन्याय होता देखा नही जायेगा: जेपी


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। डा. भीमराव अम्बेडकर दल की जिला इकाई के जिलाध्यक्ष जेपी की
अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन सम्पन्न हुआ। धरना को सम्बोधित करते हुए
जेपी मिश्रा ने कहा कि अन्याय, जुल्म, ज्यादती के विरुद्ध निरंतर डा.
भीमराव अम्बेडकर दल आवाज उठायेगा। जनता के अहित को कतई बर्दाश्त नही किया
जायेगा। हर जनसमस्या को आड़े हाथों लिये जाने के लिये संकल्पबद्ध है किसी
भी जनमानस पर अन्याय होता देखा नही जायेगा। इसी कड़ी में विधानसभा 268 के
उम्मीदवार दिनेश सिंह यादव ने कहा कि व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़
फेंक दिया जायेगा कतई जनता को किसी प्रकार से शोषण नही होने दिया जायेगा।
शोषित समाज की हर कदम पर लड़ाई लड़ी जायेगी। इस मौके पर विक्रम भारती,
दिनेश सिंह यादव, रामदीन गौतम, अरविन्द गौतम, लालजी, माता प्रसाद बौद्ध,
फकरे आलम, विशाल विक्रम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related

UP 5910563384601266213

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item