aajtaktimes

CMO हटाओ, विभाग बचाओ की मांग


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सीएमओं कार्यालय पर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थश्रेणी
कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरु किया है। कर्मचारियों
ने आठ सूत्रीय मांग पत्र पर कार्यवाही किये जाने तक धरना प्रदर्शन जारी
रखने का एलान किया है। कर्मचारियों द्वारा मांग की गयी है कि कनिष्ठ
सहायक आफताब आलम ने चपरासी राकेश कुमार मिश्रा को पीटा था उस पर
दण्डात्मक कार्यवाही की जाये। सौरभ त्रिपाठी के स्थानान्तरण आदेश का
अनुपालन कराया जाये, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को समायोजित किया
जाये। सीएमओ कार्यालय के शौचालय का ताला खुलवाया जाये, चतुर्थ श्रेणी
कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराने जैसी मांग प्रमुख है। धरने पर जिला
महिला चिकित्सालय में तैनात 30 प्रदेश राज्य कर्मचारी चिकित्सा
स्वास्थ्य, परिवार कल्याण चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सूर्य
नारायण सिंह व मंत्री अब्दुल खालिद सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।

Related

UP 4665276114781230227

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item