फांसी पर झूली युवती, बिना सूचना अंतिम संस्कार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_47.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्र में आज एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों
घर में लटकता मिला। परिजनो ने आनन फानन में बिना पोस्टमार्टम शव का अंतिम
संस्कार कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोठी के ग्राम निजामबाद मजरे बिबियापुर
थाना निवासी रामरुप की 20 वर्षीय पुत्री कामिनी का शव आज संदिग्ध
परिस्थितियों में घर के बाहरी कमरे में लटकता मिला। परिजनो ने आनन फानन
में शव का दाह संस्कार कर डाला। सूत्रों की माने तो घटना के कुछ ही देर
बाद एसओ कोठी को वारदात की जानकारी हो चुकी थी। परिजनो के अनुसार उन्होने
थाना पुलिस को वारदात के बारे में बताया तो पुलिस ने उन्हे अन्तिम
संस्कार कर डालने की सलाह दे डाली। परिजनो ने भी मामले को दबाने के
उद्देश्य से जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया। बताते चलें कि मृतका के
पिता ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी से कामिनी थी। जो कि परिवार के
अन्य सदस्यों द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी। इस मामले में जब
थानाध्यक्ष कोठी से फोन पर वार्ता की गयी तो उन्होने मामले की जानकारी
होने में असमर्थता जतायी। साथ ही घटना की जानकारी कर कार्यवाही करने के
अपने पुराने घिसे पिटे बोल फिर से दोहराये। सूत्रों के अनुसार, रामरुप की
पहली पत्नी से कामिनी और एक पुत्र है जबकि दूसरी पत्नी से चार पुत्रियां
हैं। कामिनी की मां का देहावसान भी जहर खाने के कारण वर्ष 2003 में हुआ
था।

