aajtaktimes

सदर विधायक ने दी सहायता राशी का चेक


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार निःस्वार्थ भावना से सभी धर्म एवं
जाति के लिए काम कर रही है। किसानों की मदद हर स्तर पर समाजवादी सरकार कर
रही है। पूवर्ती सरकारों ने किसान को छलने का काम किया है। उक्त विचार आम
आदमी बीमा योजना के अर्न्तगत 1,20,000 रूपये की सहायता राशि की चेक देने
के पश्चात् सदर विधायक सुरेश यादव ने व्यक्त किये। आम आदमी बीमा योजना के
अर्न्तगत बिन्नू निवासी गढ़ी को 30,000, नीलम निवासी करौंदा को 30,000,
नजमा निवासी धौरमऊ को 30,000, भगवती निवासी बरेठी को 30,000 रूपये की चेक
वितरित की। इस अवसर पर मुख्य रूप से नायब तहसीलदार संजय यादव, हृदय राम
लेखपाल, मो0. रेहान लेखपाल, प्रेम प्रकाश पाण्डेय लेखपाल, विधानसभा
अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, विधायक प्रतिनिधि मो0 रिजवान संजय, राम सेवक
यादव, राम सिंह यादव, यशवन्त यादव, मुन्ना, गुड्डू यादव पल्हरी, जिला
सचिव शमीम फन्ने, पूर्व सभासद तौकीर कररार, कुलदीप मिश्रा आदि लोग
उपस्थित थे।

Related

UP 667995779212260065

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item