aajtaktimes

कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर का हुआ जोऱदार स्वागत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी । जिन्दगी फाउन्डेशन द्वारा सूबा के खाद्य एवं रसद विभाग कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर का जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर सदर विधायक सुरेश यादव सहित कई सपाईयों ने स्वागत किया। स्वागत समारोह का आयोजन जिन्दगी फाउन्डेशन के अध्यक्ष जुहेर अन्जुम खॉ ने किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री का फूल मालाए मोमेन्टो एवं शाल भेंट कर स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा आप लोगों ने जो सम्मान दिया है मैं नहीं भूलंूगा। जब भी जहाँ भी मेरी जरुरत पडे़गी मैं हर तरह से साथ देने के लिए तैयार रहूँगा। कमाल अख्तर ने आगे कहा कि न जाने कितने गरीब ऐसे हैं जिन्हें इलाज के लिए पैसाए पढ़ाई के लिए किताबए ठंड से बचने के लिए कम्बलए काम पर जाने के लिए साईकिल आदि की जरुरत पड़ती है और कुछ ऐसे गरीब भी हैं जिन्हें शादी के लिए सामान की जरुरत प़ड़ती है। जिन्दगी फाउन्डेशन ऐसे गरीबों के लिए उनकी जरुरत के हिसाब से इन्तेजाम करवाती है। उन मजबूरों की मदद करती है। इनकी जितनी भी तरीफ की जायें कम है। श्री अख्तर ने कहा वह मुसलमान हो ही नहीं सकता जिसे अपने मुल्क से मोहब्बत न हो। आज भाजपा मुसलमानों से वफादारी का सबूत मांगते हैं। जो खुद अंग्रेजों के दलाल थे। मुखबरी करके भारतीयों को नुकसान पहुॅचाया। आने वाले चुनाव में इन्हें अपने वोटो से करारा जवाब दीजिएगा।

Related

UP 8481393552420066016

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item